Nodes in coreldraw in hindi


हेलो दोस्तों। 

आज हम coreldraw में Nodes के बारे में जानेंगे। 


Nodes

प्रत्येक object जब चुने जाते है, तो छोटे काले वर्गों जिन्हें handles भी कहा जाता है, उसके साथ दिखते है।  ये स्पष्ट रूप से संख्या में 8 होते है। लेकिन हम बाद में इसको अपनी इच्छानुसार बदल सकते है। चुने हुए objects बहुत छोटे नियंत्रण बिंदुओं जिन्हें nodes कहते है उसको भी प्रदर्शित कर सकते है। ये nodes की सहायता से हम object को विस्तार में edit कर सकते है। 




Nodes in coreldraw in hindi
Nodes in coreldraw in hindi




Segments

एक segment एक curve का वह भाग होता है जो कि दो nodes के बीच रहता है। segments दो प्रकार के होते है curved या straight। आप एक curved segment को shape tool द्वारा खींचकर या इसके किसी भी छोर के nodes के control points को खींचकर मोड़ सकते है। 





अगर आप एक straight segments को मोड़ना चाहते है तो आपको इसे एक curved segment में बदलना होगा।




एक curved object पर nodes चुने :

1. Toolbar में shape tool पर दबाएं। 

2. Shape tool द्वारा curve object चुने।


आप एल marquee box को nodes के चारो तरफ, उन्हें चुनने के लिए, भी खींच सकते है। 



Adding nodes

अगर curve बनाने के लिए आप और अधिक nodes चाहते है, तो आप एक curved object में nodes जोड़ सकते है। 

1. Shape tool पर दबाए। 

2. जहां आप node जोड़ना चाहते है वहां पर दो बार दबाएं

अथवा

1. Shape tool का इस्तेमाल करके उन nodes को चुने जिन्हें बीच आप node जोड़ना चाहते है।

2. Property bar पर add node button पर दबाए।




Removing nodes

1. Shape tool पर दबाएं।

2. जिसे आप हटाना चाहते है उस node पर दो बार दबाए। 



Joining nodes

आप खुले मार्ग को इसके दो end nodes को आपस मे जोड़कर बन्द कर सकते है। अगर paths उसी object के सारे subpaths है तो आप end nodes को अलग paths पर भी जोड़ सकते है। 


1. Shape tool पर दबाए। 

2. Nodes जिसे आप जोड़ना चाहते है उसे चुने।

3. Property bar पर join two nodes button पर दबाए। दोनो चुने हुए nodes जुड़ जायँगे। 



Bezier tool

दूसरा tool bezier tool है जो mouse द्वारा प्रत्येक node को रख कर lines और curves बनाने देता है। जैसे ही आप एक node रखते है, वो पहले रखे हुए node के साथ एक line या curve द्वारा जुड़ जाता है। bezier tool आपको जटिल irregular shapes को जल्दी और आसानी से बनाने में मदद करता है और आपको nodes, जो कि एक curve बनाते है, उसकी स्थिति और संख्या पर स्पष्ट नियंत्रण देता है। 



Drawing curve with bezier tool

1. Bezier tool पर दबाए।

2. जहां आप पहले node रखना चाहते है वहां पर दबाए। 

3. Control point को उस दिशा में खींचे जहां आप curve को मोड़ना चाहते है।

4. जहां आप अगला node रखना चाहते है, वहां cursor को स्थित करे और जो curve आप चाहते है उसे बनाने के लिए control point खींचे। 



Drawing straight line with bezier tool

1. Curve flyout खोले और bezier tool पर दबाए।

2. जहां आप पहले node रखना चाहते है वहां पर दबाए।

3. जहां आप अगला node रखना चाहते है वहां पर दबाए।

4. प्रत्येक node के लिए जिन्हें आप जोड़ना चाहते है उसके लिए 3 नम्बर वाला point को पढ़े

5. Curve को समाप्त करने के लिए spacebar दबाए।



Drawimg with the artistic media tool

Artistic media tool आपके एओ curve में बहुत से effect देता है। जैसे कि आप curve बनायंगे जिसमे एक strokes, आ calligraphic pen a pressure sensitive pen के जैसे लिखते है। साथ ही आप artistic media tool का इस्तेमाल करके curve में text, shapes या images भी डाल सकते है।

Artistic media tool के साथ जुड़े विभिन्न tools भी होते है यह दब दिखाए जाते है जब artistic media tool चुना जाता है।

Post a Comment