Drawing Polygons & creating Stars and Drawing Spirals in Corel Draw Hindi me



हेलो दोस्तों।

आज हम corel draw के अंतर्गत drawing polygons, creating stars और drawing spirals के बारे में जानेंगे। चलो शुरू करते है -


दोस्तों वैसे तो coreldraw के बारे में आप सब जानते ही होंगे इसलिए इस पोस्ट में आप आये है। क्योंकि आपको coreldraw के कुछ tools के बारे के जानना होगा। पर दोस्तों अगर आपको या आपमे से किसी को भी coreldraw के बारे में नही पता तो मैं आपको बता दूं कि coreldraw एक software है जिसके अंतर्गत हम designing का काम करते है। और इस सॉफ्टवेयर की मदद से हम किसी भी प्रकार का logo बना सकते है। और इसमें बहुत तरह के कार्य किये जाते है अगर आपको इसके बारे में ज्यादा जानकारी चाहिए तो आप नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करके जान सकते है। 




drawing polygons & creating stars and drawing spirals in corel draw hindi me
drawing polygons & creating stars and drawing spirals in corel draw hindi me




आज मैं आपको इसके कुछ महत्वपूर्ण tools के बारे में बताऊंगा चलो शुरू करते है दोस्तों। 


Drawing polygons 

polygon tool पर काले काले तीर पर दबाने से एक flyout menu खुलता है जिसमे symmetric या logarithmic spirals और guides बनाने के लिए इस्तेमाल किये जाने वाले दो और tools शामिल रहते है। 

1. एक polygon बनाने के लिए, toolbox में polygon tool चुने। mouse pointer एक crosshair में बदल जाता है जिसके नीचे एक छोटा ellipse रहता है। 




2. Drawing area में कही भी दबाए और फिर mouse pointer खीचे। 


3. जहां आप polygon को समाप्त करना चाहते है वहां mouse button को छोड़े। 


4. आपके polygon के भुजाओं की संख्या बढ़ाने के लिए, pick tool का इस्तेमाल करके आपके द्वारा बनाये गए polygon को चुने। 


5. Mouse pointer को number of points of polygon text box पर रखे और आप अपने polygon के लिए जितनी भुजाओं की संख्या चाहते है उतनी type करें। 


आप अपने polygon के लिए भुजाओं की संख्या set भी कर सकते है और फिर इसे बना सकते है।



Creating stars 

1. Polygon tool पर दाहिना दबाएं। एक pop up menu प्रकट होगा। properties पर दबाएं एक विकल्प menu को प्रस्तुत करता है। 


2. Toolbox से polygon tool चुने। अब option dialog box के polygon tool area में polygon as star radio button को चुने। 


3. Number of points/sides spin box में भुजाओं की संख्या डालें।


4. Ok पर दबाएं। 


5. Drawing area में कही भी दबाएं और mouse pointer खींचे।  

6. जहां आप star को समाप्त करना चाहते है वहां mouse button को छोड़ दें। 



Drawing spirals 

जैसा कि मैने समझाया है कि polygon tools के पास बहुत संख्या में विकल्प होते है। उनमें से एक spiral tool है। यह काफी हद तक star tool की तरह काम करता है। इसके बनाने के लिए हम बहुत कुछ करते है चलो उसके बारे में समझते है -

1. Polygon tool के flyout menu से spiral tool को दबाएं।


2. Drawing area में कहीं भी दबाएं और mouse pointer खींचे।  

3. जहां आप spiral को समाप्त करना चाहते है वहां mouse button को छोड़े।


एक logarithmic spiral बनाने के लिए आपको निम्नलिखित करना होगा : एक logarithmic spiral वह है जिसमे जैसे जैसे spiral बाहर की तरह जाता है, वैसे वैसे हर एक spiral के बीच की दूरी बढ़ती रहती है। 


1. जब चुन लेते है तब toolbar देखे।

2. इस toolbar में logarithmic radio button चुने। 

3. Number of revolutions spin box में revolution की संख्या डालें। 

4. संख्या की वृद्धि चुने। 

5. Ok पर दबाएं। 

6. ड्राइंग3 area में कहीं भी दबाएं और mouse pointer खींचे। 
7. जहां आप spiral को समाप्त करना चाहते है वहां mouse button को छोड़ दें।

Post a Comment