Styles in Pagemaker in Hindi


हेलो दोस्तों। 

कैसे हो आप सब ?

आज हम pagemaker में styles के बारे में बात करेंगे। 

वैसे तो pagemaker के अंदर बहुत से कमांड या आदेश होते है जिनके बारे में एक टॉपिक में समझ पाना सम्भव नही है। इसलिए मैं एक एक topic को अलग अलग post में समझाने का प्रयास कर रहा हूँ। ताकि आपको समझने में कोई परेशानी न हो। आज हम style palette के बारे में जानेंगे। यह pagemaker का एक बहुत ही महत्वपूर्ण भाग होता है। इसके द्वारा ही स्टाइलिंग का सारा कार्य किया जाता है। चलो इसको समझते है कि आखिर ये होता क्या है। 



styles in pagemaker in hindi
styles in pagemaker in hindi



Styles

इसके लिए हमारे पास type menu के अंदर define styles कहलाने वाला आदेश है। इसको खोलने पर एक dialog box दिखाई देता है। अब मैं कुछ points बताऊंगा जिनमें से किसी एक द्वारा publication के लिए नया style sheet जोड़ सकते है-

(i) एक चुने हुए paragraph की formatting का इस्तेमाल करके scratch से define style द्वारा।

(ii) सक्रिय प्रकाशनों में existing styles में से एक पर एक नए style के defining द्वारा। 

(iii) अन्य प्रकाशन से एक विद्यमान style sheet की copying द्वारा। 

(iv) style sheet के साथ जुड़े हुए word processed document के importing द्वारा। 




आप अपने प्रकाश पर काम करते हुए किसी भी समय अपने पब्लिकेशन style sheet पर एक नया style जोड़ सकते है। एक बार जब आप style sheet पर एक नया style जोड़ देते है, तो style palette पर style प्रकट हो जाता है।


Style sheet dialog box के अंतर्गत बहुत से आदेश होते है चलो समझते है -


1. Style - pagemaker शुरू में style की एक सूची उपलब्ध कराता है, जिसे इस्तेमाल किया जा सकता है। आप इस को दबाकर और इसके parameters को बदल कर इनमे से किसी एक को चुन सकते है। 


2. New/edit - क्या आप एक विद्यमान style को edit करना चाहते है या एक नया style बनाना चाहते है इसके आधार पर इनमे से एक चुने। एक नए style को बनाने का जल्द तरीका, इसे एक विद्यमान style पर आधार करके बनाना है। new दबाने से पहले इस style को चुनना होगा। 


3. Remove - जिस style को हम remove करना चाहते है उसे चुने और remove दबाए, इसके द्वारा वह style मिट जाता है। या डिलीट हो जाता है।


4. Import - आप अन्य pagemaker publication या template से एक खास publication के सारे style को copy कर सकते है एक बार जब आप new या edit में से एक चुन लेते है तो यह एक नए dialog box को प्रस्तुत करता है। new के मामले में आपको यहाँ पर एक नाम देना होता है। और अगर आपको इस style के अंदर क्या है इसकी एक पूरी जानकारी देने के लिए, पहले से की गई setting को भी दिखाता है। और दाहिने हाथ panel पर आपके पास 4 setting होती है। 


5. Character - यह दबाने पर एक character dialog box प्रस्तुत होता है, जिसका हम पहले वर्णन कर चुने है, जिसके बारे में आपको नीचे दिए हुए link पर clik करके पता चल जायेगा।  हम यहां पर बहुत से विकल्पों को set कर सकते है, जैसे कि font, size, leading इत्यादि। 


6. Paragraph - यह paragraph dialog box को प्रस्तुत करता है, जहां आप paragraph settings जैसे कि indents, para spacing, alignment आदि को set कर सकते है। 


7. Tabs - यहाँ से आप indents/tabs को set कर सकते है। 


निष्कर्ष :- तो दोस्तों ये थी pagemaker के style palette के बारे में जानकारी। अगर आपको पसंद आई हो तो इसको शेयर जरूर करना।

Post a Comment