Utilites Menu in Pagemaker in Hindi


हेलो दोस्तों। 

आज हम pagemaker के utilities menu के बारे में जानेंगे। 


Utilities menu

इस menu में बहुत से विकल्प होते है जो इस प्रकार है-

1. Plug-ins - इस कमांड के कुछ सहायक कमांड है जिसकी सूची में विभिन्न plugin है जो सॉफ्टवेयर में अतिरिक्त की तरह जोड़े जाते है। 



utilites menu in pagemaker in hindi
utilites menu in pagemaker in hindi




2. Add cont'td line - अधिकांश समय जब पुस्तक, leaflet आदि बनाने के लिए texts का प्रयोग करते थे तो एक पेज से अन्य पेज पर texts ले जाना जरूरी हो जाता है। इसमें जरूरी नही है कि दूसरे पेज पर ही टेक्स्ट्स को ले जाया जाए। यह पहले पेज के अंत मे एक line continued on page no की तरह डालने देता है और जहाँ बचा हुआ text ले जाया जाता है, उसके ऊपरी भाग पर continued from page no की तरह डालने देता है। 


3. Balance columns - text format में कभी कभी एक ही पेज पर दो columns को बैलेंस करने की जरूरत पड़ती है। इसकी जरूरत प्राय brochures आदि में पड़ती है। 


4. Build booklet - इस कमांड के माध्यम से प्रकाशन के टेक्स्ट की copy बना सकते है। अनेक peges को एक पेज पर छाप सकते है। जबकि folded page को सही order में रखने का आदेश भी दे सकते है।


5. Bullets and numbering - अब text में bullet रखना आसान हो गया है। यह हमारी इच्छानुसार हो सकता है और विशेष character द्वारा भी replace कर सकते है। यह पैराग्राफ को नंबर भी दे सकता है। और हम नंबर का style भी अपने मन के हिसाब से चुन सकते है। 


6. Change case - इस कमांड के द्वारा normal को upper या lowar case में बदल सकते है। 


7. Create color library - इस कमांड के माध्यम से रंगों को सुरक्षित करके समूह में रखा जा सकता है। इसमें कई प्रकाशनों के रंगों को विशेष रंगों में बनाये रखने में सहायता प्रदान होती है। 


8. Drop cap -  इस कमांड के द्वारा text के पहले अक्षर को विशिष्टता प्रदान करते है जिसके तहत पहला अक्षर बड़ा और बोल्ड दिखाई देता है। आपको अपने जरूरत और कार्य के अनुसार किसी भी लाइन तक इस तरह की सुविधा प्राप्त हो सकती है। 


9. Eps font scanner - इस कमांड के द्वारा font को EPS files में जोड़ा जा सकता है। 


10. Global link options - इस कमांड के द्वारा प्रकाशन के links के विकल्पों को बदल सकते है।


11. Grid manager - यह कमांड ruler guides, custom ruler guides और column guides बनाने की सुविधा देता है।


12. Keyline - इस कमांड के द्वारा graphic का keyline स्थापित करते है। 


13. Publication converter - यह आदेश publication को पहले के रूपांतरों में बदलता है। 


14. Quicktime media - यह कमांड quick time software के साथ काम करने के लिए इस्तेमाल होता है।


15. Running headers & footers - इस कमांड के द्वारा हम पेज के ऊपरी हिस्से या नीचे वाले हिस्से पर पेज का पहला शब्द या पेज का आखिरी शब्द जिसकी जरूरत हो प्रयोग में लाते है। यह डिक्सनरी या डाइरेक्टरी के लिए महत्वपूर्ण होता है। 


16. Save for service provider - इस कमांड का प्रयोग service provider के लिए किया जाता है। 


17. Show/hide toolbar - इस कमांड का प्रयोग toolbar को छिपाने या दिखाने के लिए कर सकते है। show कर्सर से छूते ही टूलबार स्क्रीन पर दिखता है। उसी तरह हाईड टूलबार को क्लिक करने पर गायब हो जाता है। 


18. Word counter - इस कमांड के publication में character, lines, paragraph आदि की संख्या की जानकारी मिलती है।


19. Find - यह सिर्फ story editor में उपलब्ध होता है। इससे स्टोरी में कोई भी शब्द, जिसके बारे में जानकारी प्राप्त करनी हो तो ढूंढी जा सकती है। 


20. Find text - इस कमांड के द्वारा story के text में एक ही तरह के दूसरे शब्दों को खोज निकालते है। यह कमांड केवल story के सम्पादन में कार्य करता है। 


21. Change - यह कमांड भी केवल story सम्पादन में कार्य करता है। यह आदेश word processor के find and replace आदेश की तरह इस्तेमाल होता है।


22. Spelling - इस कमांड का प्रयोग story editor में होता है। इसके द्वारा text का spelling check किया जाता है। 


23. Book - इस कमांड के द्वारा तैयार की हुई किताब की publication उसी तरह की बन जाती है। इस कमांड का प्रयोग किताब के content के table या index बनाते समय करते है।
 

24. Index entry - इस कमांड के प्रयोग टेक्स्ट में index entry को चिन्हित करने के लिए करते है। 


25. Show index - इस कमांड का प्रयोग छपाई के पहले index दिखाने के लिए करते है।


26. Create index - इस कमांड का प्रयोग index के लिए चिन्हित entries के आधार पर index बनाने के लिए करते है। 


27. Create TOC - यह चिन्हित entries से उसी के समान table of contents बनाता है।


28. Define Colors - इस कमांड के द्वारा text में प्रयोग किये गए विभिन्न रंगों तथा नए रंगों की जानकारी होती है। 

Post a Comment