Effects of Industrial Sickness in hindi 


हेलो दोस्तों।

आज हम औद्योगिक रुग्णता के प्रभाव के बारे में बात करेंगे।


औद्योगिक रुग्णता की समस्या गम्भीर रूप ले रही है। योजना आयोग रुग्णता के परिणामो के बारे में बताते हुए कहता है कि रुग्णता बेरोजगारी की समस्या को बढ़ाती है। और इससे दुर्लभ पूंजी साधनों का भी अपव्यय होता है। इसके गम्भीर प्रभाव बहुत से है चलो समझते है -



effects of industrial sickness in hindi
effects of industrial sickness in hindi 




1. रोजगार सम्भावना को धक्का - किसी भी औद्योगिक इकाई के बंद होने का अर्थ है कर्मचारियों से रोजगार छीनना। इसका परिणाम और भी ज्यादा गम्भीर तब होता है जब बन्द होने वाली इकाई का आकार बड़ा हो क्योंकि इसमें बहुत अधिक कर्मचारी काम करते है।


2. साधनों का अपव्यय - पूंजी की कमी वाली अर्थव्यवस्था में यदि कोई औद्योगिक इकाई रुग्ण हो जाती है और वह बन्द हो जाती है तो उस इकाई में लगाये गए साधनों का अपव्यय होता है। यह समस्या बड़ी बीमार इकाइयों के लिए विशेष रूप से गम्भीर है। क्योंकि इनमें काफी अधिक विनियोग मशीन एवं सयंत्र में किया गया होता है।


3. औद्योगिक रोष - एक बड़ी बीमार इकाई के बन्द होने से न केवल उस इकाई के श्रमिकों व कर्मचारियों द्वारा विरोध व हड़ताल होती है, बल्कि पूरे औद्योगिक वातावरण में अशान्ति फेल जाती है। दूसरी औद्योगिक इकाइयो के श्रमिक भी इस हड़ताल के शामिल हो जाते है। इससे औद्योगिक उत्पादन कम हो जाता है।


4. विनियोगकर्ताओ तथा उद्यमियों के बुरा प्रभाव - बड़ी बीमार इकाई के बन्द होने से विनियोगकर्ताओ में असंतोष उतपन्न होता है क्योंकि उनके द्वारा विनियोजित पूंजी फंस जाती है। यह वर्तमान तथा भावी विनियोगकर्ताओ को हतोत्साहित करता है। रुग्ण इकाई के बन्द होने से ऐसे उद्यमियों को भी निराशा या डर हो जाता है जो नई औद्योगिक इकाई लगाने जा रहे है।


5. बैंको तथा वित्तिय संस्थाओ को हानि - औद्योगिक इकाई के बन्द होने से उन बैंको एवम वित्तीय संस्थाओ को हानि होती है, जिन्होंने इन इकाइयां को ऋण दे रखा है। कुछ मुख्य वित्तीय संस्थाएं, जैसे ifci, sidbi, iibi आदि इन रुग्ण औद्योगिक इकाइयों को दिए गए ऋणों की वसूली न होने से काफी हानि उठा रही है। रुग्ण औद्योगिक इकाइयां बैंको व वित्तीय संस्थानों को ऋण की किस्तें नही दे रही है। ऋणों की वसूली न होने से, बैंको व वित्तीय संस्थाओं के साधनों में कमी हो जाती है। इससे इन संस्थाओं की भावी ऋण देने की क्षमता कम हो जाती है।


6. सरकार की आय की हानि - केन्द्रीय, राज्य तथा स्थानीय सरकार औद्योगिक इकाइयों से करों तथा शुल्कों के रूप में काफी आय प्राप्त करती है। औद्योगिक इकाइयों में रुग्णता से सरकार को कर तथा शुल्क के रूप में कम राजस्व की प्राप्ति होती है। इससे सरकार की आय में कमी आती है। 

Post a Comment