International Price Quotation in Hindi

हेलो दोस्तों।

इस पोस्ट में हम अन्तराष्ट्रीय मूल्य उद्धरण के बारे में जानेंगे।


अन्तराष्ट्रीय मूल्य उद्धरण (International Price Quotation)

अन्तराष्ट्रीय व्यापार करने से पहले आयातक उत्पाद के विषय मे कुछ जानकारी हासिल करना चाहता है। यह जानकारी निम्न तत्वों से सम्बंधित हो सकती है जैसे वस्तु का मूल्य, उसकी क्वालिटी, माल को भेजने में होने वाले सम्भावित व्यय, बिक्री की शर्तें, उधार की शर्तें व माल की पैकिंग इत्यादि। यह जानकारी प्रायः आयातक को निर्यातक द्वारा उपलब्ध करवाई जाती है और जिस रूप में यह जानकारी उपलब्ध करवाई जाती है उसे मूल्य उद्धरण कहते है।



अन्तराष्ट्रीय मूल्य उद्धरण के बारे में जानकारी
अन्तराष्ट्रीय मूल्य उद्धरण के बारे में जानकारी





मूल्य उद्धरण में शामिल शर्तें (Essentials Included in Price Quotations)

मूल्य उद्धरण में सम्मिलित बातों का वर्णन इस प्रकार से है :

1. संक्षिप्त विवरण - इसके अंतर्गत वस्तु की क्वालिटी पैकिंग व तकनीकी विशेषताओं के बारे में संक्षिप्त विवरण दिया जाता है ताकि क्रेता को वस्तु के आकार, रंग, रूप व प्रकृति का ज्ञान हो जाए तथा उसे वस्तु खरीदने में आसानी हो।

अन्तराष्ट्रीय मूल्य निर्धारण के बारे में भी जाने

2. विक्रय मूल्य का विवरण - इंको शब्द में शामिल सभी विक्रय मूल्यों के बारे में विस्तार से जानकारी दी जानी चहिएम जैसे जहाज पर उत्पाद की बिक्री का उद्धरण भेजते समय यह बताया जाना चाहिए कि जहाज पर लादने तक के सभी व्यय विक्रेता द्वारा वहन किए जाएंगे और उसके बाद के सभी व्यय क्रेता द्वारा किए जाएंगे।


3. माल भेजने का साधन - इसके अन्तर्गत इस बात का निर्णय लिया जाता है कि माल किस माध्यम से भेजा जाएगा अर्थात क्रेता से विक्रेता तक माल को की साधन द्वारा भेजा जाएगा।

अन्तराष्ट्रीय मूल्य उद्धरण के प्रकार जाने

4. वस्तु का मूल्य एवं भुगतान शर्तें - अन्तराष्ट्रीय मूल्य उद्धरण में वस्तु के मूल्य का विवरण किसी भी प्रारूप में हो सकता है जैसे जहाज का मूल्य, आयात कर चुकता मूल्य, लागत, बीमा आदि। मूल्य उद्धरण में वस्तु के मूल्य के साथ साथ दी गयी छूट एवं बट्टे का वर्णन भी जरूर होना चाहिए। इसके अतिरिक्त इस तथ्य का पूर्णतः उल्लेख होना चाहिए कि ग्राहकों द्वारा भुगतान किस रूप में तथा किस मुद्रा में होगा।


5. माल की मात्रा - अन्तराष्ट्रीय मूल्य उद्धरण में विक्रेता द्वारा पूर्ति किए जाने वाले माल की अधिक से अधिक व कम से कम मात्रा का स्पष्ट उल्लेख होना चाहिए।


6. उद्धरण की वैधता - उद्धरण में उसकी वैधता का भी स्पष्ट रूप से उल्लेख होना चाहिए। इसके अंतर्गत निर्धारित समय मे माल के आदेश की पूर्ति न होने पर मूल्य उद्धरण स्वतः ही समाप्त हो जाता है। अगर क्रेता उद्धरण की समयावधि को बढ़ाना चाहे तो विक्रेता द्वारा मूल्य के उतार चढ़ाव को ध्यान में रखते हुए उसमें आवश्यक संशोधन करके नया मूल्य उद्धरण क्रेता को भेजा जा सकता है। 

Post a Comment