हेलो दोस्तों।
इस पोस्ट में उत्पाद के वर्गीकरण के बारे में बताया गया है।
किसी उत्पाद के विपणन के लिए कार्यक्रम का निर्माण करने से पहले विपणन प्रबन्धक को उत्पाद का पूर्ण ज्ञान होना चाहिए।
1. उपभोक्ता के आधार पर वर्गीकरण
उपभोक्ता वस्तुएं वे वस्तुएं है जिनकी अंतिम उपभोक्ताओं या गृहस्थों द्वारा ऐसे रूप में इच्छा की जाती है जिसे बिना किसी व्यावसायिक अवरोध के प्रयोग किया जा सके।
![]() |
Classification of Product in Marketing in hindi |
(i) सुविधा युक्त वस्तुएं - सुविधाजनक वस्तुए वे होती है जो कि कम प्रयासों द्वारा प्राप्त की जा सकती है जैसे माचिस की डिब्बी, अंडे, ब्रैड, मोमबत्तियां आदि। क्रेता इन उत्पादों को नजदीकी दुकानों से खरीद सकता है।
उत्पाद का अर्थ विशेषताएं और महत्व जाने
(ii) शॉपिंग वस्तुएं - ये वे वस्तुएं होती है जिन्हें उपभोक्ता कीमत, शैली, डिज़ाइन, गुण, उपयुक्तता आदि के बारे में आवश्यक जानकारी एकत्रित करने के बाद खरीदते है। जैसे साड़ियां, कॉस्मेटिक्स, फर्नीचर, उपहार आदि।
(iii) विशिष्ट वस्तुएं - उपभोक्ताओं को विशिष्ट उत्पाद खरीदने के लिए विशेष प्रयास करने पड़ते है। टेलीविजन, रेफ्रिजरेटर, सीडी प्लेयर, एयर कंडीशनर आदि इसके उदाहरण है।
2. औद्योगिक उत्पाद के आधार पर वर्गीकरण
औद्योगिक उत्पाद वे उत्पाद होते है जो प्राथमिक रूप से अन्य वस्तुओं के उत्पादन या सेवाएं प्रदान करने के लिए बेचे जाते है।
(i) निर्मित भाग तथा माल - ये ऐसी आंशिक या सम्पूर्ण मदें होती है जो मुख्य उत्पाद का भाग बनती है। ये कुछ सीमा तक पूर्ण संसाधित होती है। इन उत्पादों को और अधिक संसाधित करने की आवश्यकता होती है जैसे टायर, ट्यूब, स्टील, विद्युत मीटर आदि।
(ii) यंत्र - ये अधिक समय तक प्रयोग होने वाली वस्तुएं होती है जो अंतिम उत्पादों के प्रबन्ध तथा विकास को सुगम बनाती है। जैसे फैक्टरी इमारत, दृढ़ सामग्री, छोटे या बड़े यंत्र, मशीन व पुर्जे आदि।
(iii) कच्चा माल - कच्चा माल प्राकृतिक साधनों जैसे वनों, खानों आदि से बनता है। जब आदेश कम मात्रा में होता है तो कच्चे माल की पूर्ति मध्यस्थों द्वारा की जाती है। और जब बड़ी मात्रा में होता है तो सीधे ही निर्माता से सम्पर्क किया जाता है। जैसे रुई, कांच, प्रेस, स्टील आदि।
3. उत्पाद विशेषता के आधार पर वर्गीकरण
(i) लाल उत्पाद - ये सुविधाजनक उत्पाद होते है। इन्हें विज्ञापन तथा विक्रय संवर्द्धन क्रियाओं की जरूरत होती है जैसे ब्रैड, साबुन आदि।
(ii) सन्तरी उत्पाद - सन्तरी उत्पादों में संयुक्त विशेषताएं होती है तथा इनके लिए व्यक्तिक विक्रय एवं विज्ञापन की जरूरत पड़ती है।
(iii) पीले उत्पाद - इन उत्पादों में निम्न सकल मार्जन, समायोजन, उपभोग खोज अवधि होती है अर्थात इनमे शॉपिंग उत्पाद, विशेष उत्पाद जैसे टी.वी., कार, ए. सी. आदि शामिल है।
4. विपणन के आधार पर वर्गीकरण
विभिन्न उत्पादों को टिकाऊपन के आधार पर विभाजित किया जा सकता है।
(i) टिकाऊ उत्पाद - ये उत्पाद अनेक वर्षों तक प्रयोग किए जाते है अर्थात इनका जीवन काल लम्बा होता है जैसे रेडियो, घड़ियां, मोटर साईकल, स्कूटर, कार आदि।
(ii) गैर टिकाऊ उत्पाद - ये वे उत्पाद होते है जिनका प्रयोग सीमित अवधि के लिए किया जाता है तथा ये विभिन्न रूपों में उपलब्ध होते है जैसे विद्युत बल्ब गैर लाइटर आदि। इनका जीवन काल छोटा होता है।
एक टिप्पणी भेजें