Modes of Transport for International Marketing in Hindi

हेलो दोस्तों।

इस पोस्ट में हम अन्तराष्ट्रीय विपणन के लिए परिवहन की आवश्यकताओं के बारे में जानेंगे।

अन्तराष्ट्रीय विपणन के लिए परिवहन की आवश्यकता एक से अधिक स्तरों पर पड़ती है। परिवहन के विभिन्न साधन निम्नलिखित है :


अन्तराष्ट्रीय विपणन के लिए परिवहन की आवश्यकता
अन्तराष्ट्रीय विपणन के लिए परिवहन की आवश्यकता




1. सड़क परिवहन - सड़क परिवहन उत्पादों के वितरण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। सड़क परिवहन से तातपर्य सड़क पर चलने वाले वाहनों से होता है। यह परिवहन प्राचीन साधन है।


अन्तराष्ट्रीय विपणन में संभार तंत्र निर्णय


2. रेल परिवहन - परिवहन के विभिन्न साधनों में रेल परिवहन का बहुत ही महत्वपूर्ण साधन है। तीव्र गति, लम्बी यात्रा तथा कम परिवहन लागत की दृष्टि से अन्य कोई साधन रेलवे का मुकाबला नही कर सकता। व्यक्तियों को एक स्थान से दूसरे स्थान तक पहुंचाने के लिए सवारी गाड़ियों का प्रयोग किया जाता है तथा माल को अन्य स्थान तक पहुंचाने के लिए माल गाड़ियों की मदद ली जाती है।


3. वायु परिवहन - आधुनिक समय मे वायु परिवहन सबसे तीव्र गति वाला परिवहन साधन है। यद्यपि वायु परिवहन का कुल परिवहन में बहुत ही कम हिस्सा है लेकिन फिर भी अपनी गति, पहुंच तथा कार्य कुशलता के कारण इसे परिवहन का सर्वोत्तम साधन माना जाता है। अन्तराष्ट्रीय परिवहन में वायु परिवहन का बहुत अधिक महत्व है। इनसे विभिन्न देशों के बीच समय तथा दूरी को कम करके संसार के विभिन्न देशों को एक दूसरे के समीप कर दिया है।


4. पाइप लाइन परिवहन - प्राचीनकाल से ही पाइप लाइन का प्रयोग पीने के पानी की पूर्ति के लिए किया जा रहा है। व्यावसायिक कार्यों के लिए इसका प्रयोग सर्वप्रथम 20 वी शताब्दी में आरम्भ हुआ। वर्तमान समय मे पाइप लाइनों का उपयोग पेट्रोलियम पदार्थों जैसे तेल, गैस, खनिज पदार्थ आदि को एक स्थान से दूसरे स्थान तक पहुंचाने के लिए किया जाता है। बड़े पैमाने पर पाइप लाइनों का प्रयोग कच्चे माल को रिफाइनरी तथा फिर रिफाइनरी से वितरण केंद्रों को गैस, तेल, पेट्रोल, डीजल आदि की पूर्ति करने के लिए किया जाता है।


5. जल परिवहन - जल परिवहन से अभिप्राय जल में चलाए जाने वाले वाहनों से है जैसे समुद्री जहाज, समुद्री बेड़े व किश्ती/नौका आदि। यह परिवहन का बहुत पुराना तथा सस्ता साधन है। वर्तमान में भी यात्रियों एवं माल को लाने व ले जाने में परिवहन के इस साधन का काफी प्रयोग किया जाता है। अन्तराष्ट्रीय व्यापार के लिए यह सबसे अधिक प्रयोग होने वाला साधन है। इसके द्वारा भारी भरकम उत्पादों को एक स्थान से दूसरे स्थान तक पहुँचाया जाता है। जल परिवहन, सड़क परिवहन तथा रेल परिवहन से भी अधिक प्राचीन साधन है। जल परिवहन मुख्य रूप से दो प्रकार का होता है :

(i) अंतर्देशीय जल परिवहन - इसके अंतर्गत नहरों, नदियों, झीलों तथा समुद्री तटीय मार्गों आदि को सम्मिलित किया जाता है। परिवहन के इस साधन का प्रयोग देश के आंतरिक भागों में कोयला, लकड़ी तथा अन्य साधन को एक स्थान से दूसरे स्थान पर लाने व ले जाने में किया जाता है।

(ii) समुद्री परिवहन - किसी भी देश के अन्तराष्ट्रीय व्यापार के विकास के लिए समुद्री परिवहन बहुत महत्वपूर्ण होता है। यह समुद्री परिवहन ही है जिसने संसार के विभिन्न देशों को एक दूसरे के समीप ला दिया है। यह विभिन्न देशों के बीच परिवहन का सबसे सस्ता साधन है। 

Post a Comment