Problem Faced by a Marketer in Hindi

हेलो दोस्तों।

इस पोस्ट में हम विपणनकर्ता के सामने आने वाली समस्याओं के बारे में जानेंगे।


विपणनकर्ता के सामने आने वाली समस्याएं (Problem Faced by a Marketer)

भौतिक वितरण सम्बन्धी कार्य करते समय या संचार तंत्र निर्णय लेते समय एक विपणनकर्ता को अनेक समस्याओं का सामना करना पड़ता है। इनमे से कुछ समस्याओं की व्याख्या निम्नलिखित है :



विपणनकर्ता के सामने आने वाली समस्याएं क्या क्या होती है।
विपणनकर्ता के सामने आने वाली समस्याएं क्या क्या होती है।





1. स्थान की उपलब्धता - भौतिक वितरण के लिए भंडारगृहों की स्थापना बहुत आवश्यक है परंतु दुर्भाग्यवश, अनेक देशों में भंडारगृहों की स्थापना के लिए स्थान की अनुपलब्धता है। अगर स्थान उपलब्ध होता भी है तो वह स्थान इतना महँगा होता है कि औसत विपणनकर्ता उसे प्राप्त नही कर सकता।

भौतिक वितरण का महत्व जाने

2. परिवहन साधनों का अभाव - परिवहन साधनों को एक प्रभावी भौतिक वितरण का आकार माना जाता है। विश्व के विकसित देश अन्तराष्ट्रीय विपणन के लिए अच्छे सम्भावित बाजार सिद्ध हो सकते है परंतु इन देशों में से अधिकतर देशों में परिवहन सुविधाओं का अभाव है जो विपणनकर्ता के लिए समस्या का कारण बनता है।


3. बाजार अनिश्चितताएं - आधुनिक व्यावसायिक जगत अनिश्चितताओं से परिपूर्ण है। परिणामस्वरूप बाजार मांग का पूर्वानुमान लगाना असम्भव होता है। इसके अतिरिक्त, उपभोक्ताओं की रुचियों तथा प्राथमिकताओं का भी पूर्वानुमान नही लगाया जा सकता। इससे उत्पादन तथा विक्रय में असंतुलन की समस्या उतपन्नं होती है।


4. सरकारी प्रतिबन्ध -  विश्व के अनेक देशों में, विदेशों द्वारा भौतिक वितरण पर प्रतिबंध लगाने के लिए सरकारें कानून तथा नियमों को लागू करती है। परिणामस्वरूप इन देशों में अपने उत्पादों का विपणन करना अन्तराष्ट्रीय विपणनकर्ता के लिए कठिन हो जाता है।


5. उत्पादों का कुप्रबन्धन - संभार तंत्र की क्रियाओं की प्रत्येक अवस्था मे सामग्री प्रबन्धन को अपनाया जाता है। अनेक स्थितियों में उत्पादों के उचित प्रबन्धन पर कोई ध्यान नही दिया जाता। उत्पादों के कुप्रबन्धन से उनमें किसी भी प्रकार की समस्या आ जाती है जिससे विपणनकर्ता को हानि होती है।


6. पिछड़ी तकनीकें - कुछ देशों द्वारा भौतिक वितरण के लिए अपनाई जाने वाली तकनीकें विकसित देशों की तकनीकों की तुलना में बहुत पिछड़ी हुई होती है। इसके परिणामस्वरूप इन देशों के विपणनकर्ता अन्तराष्ट्रीय विपणन में प्रतिस्पर्धा का सामना करने में खुद को अयोग्य पाते है।


अतः अन्तराष्ट्रीय स्तर पर भौतिक वितरण करते समय एक विपणनकर्ता को अनेक समस्याओं का सामना करना पड़ता है। इन समस्याओं को समाप्त करके भौतिक वितरण को अधिक कुशल बनाया जा सकता है। 

Post a Comment