विश्व व्यापार संगठन के उद्देश्य एवं कार्य के बारे में जानकारी

हेलो दोस्तों।

इस पोस्ट में हम विश्व व्यापार संगठन के उद्देश्य और कार्यों के बारे में जानेंगे।


विश्व व्यापार संगठन के उद्देश्य (Objectives of WTO)

1. WTO का प्राथमिक उद्देश्य नए विश्व व्यापार समझौते को लागू करना है।


2. बहुपक्षीय व्यापार को बढ़ावा देना। बहुत से देशों के बीच किए गए व्यापार को बहुपक्षीय व्यापार कहा जाता है।


3. अन्तराष्ट्रीय व्यापार में टैरिफ और गैर टैरिफ रुकावटों को दूर करके स्वतंत्र व्यापार को बढ़ावा देना।


 

विश्व व्यापार संगठन के उद्देश्य एवं कार्य के बारे में जानकारी
विश्व व्यापार संगठन के उद्देश्य एवं कार्य के बारे में जानकारी




4. विश्व व्यापार को इस तरह से बढ़ावा देना है कि प्रत्येक सदस्य देश लाभान्वित हों।


5. यह आश्वस्त करना कि अल्पविकसित देश भी अन्तराष्ट्रीय व्यापार के विस्तार से लाभान्वित हो।


6. खुली विश्व व्यापार प्रणाली की सभी रुकावटों को दूर करना तथा विश्व व्यापार को आर्थिक विकास के लिए प्रयोग करना।

विश्व व्यापार संगठन की स्थापना और विशेषताएं जाने

7. उपभोक्ताओं को लाभान्वित करने के लिए सभी देशों में प्रतिस्पर्धा को बढ़ावा देना।


8. विश्व मे रोजगार के स्तर को बढ़ाने के लिए उत्पादन के स्तर तथा उत्पादकता को बढ़ाना।


9. संसार के संसाधनों का अधिकतम मात्रा में विस्तार करना तथा उनका अनुकूलतम प्रयोग करना।


10. विश्व की जनसंख्या के जीवन स्तर में सुधार लाना और सदस्त राष्ट्रों के आर्थिक विकास की गति को तेज करना।


11. अति गरीब राष्ट्रों के विकास के लिए विशेष प्रयास करना।




विश्व व्यापार संगठन के कार्य (Functions of WTO)

1. अन्तराष्ट्रीय व्यापार में टैरिफ और गैर टैरिफ रुकावटों को कम करने के लिए नियम बनाना।


2. विश्व व्यापार संगठन के समझौतों को पूरा करने के लिए इन्हें लागू करना और अन्तराष्ट्रीय व्यापार का प्रशासन करना।


3. विश्व व्यापार नीति निर्माण में समन्वय लाने के लिए अन्तराष्ट्रीय मुद्रा कोष तथा विश्व बैंक को सहयोग देना।


4. विवाद निपटारा समिति की सहायता से सदस्य देशों के अन्तराष्ट्रीय व्यापार सम्बन्धी झगड़ों का निपटारा करना।


5. सदस्य देशों की आर्थिक नीतियों व व्यापार सम्बन्धी नीतियों का पुनरावलोकन करना।


6. सदस्य देशों को विदेशी व्यापार, राजकोषीय नीति के प्रबन्ध के लिए आवश्यक तकनीकी सलाह और मार्ग दर्शन होगा।


7. व्यापार उदारीकरण के लिए कार्य करना।



विश्व व्यापार संगठन का संगठनात्मक ढांचा

विश्व व्यापार संगठन एक स्थायी व्यापार संगठन है, जिसका अपना सचिवालय तथा विशाल संगठनात्मक ढांचा है। WTO का मुख्यालय जेनेवा (स्विट्ज़रलैंड) में है। WTO के संगठनात्मक ढांचे की अध्यक्षता मंत्रीस्तरीय सम्मेलन करता है। इसकी प्रत्येक 2 वर्षों में एक बार सभा होती है। मंत्रीस्तरीय संम्मेलन के नीचे जनरल काउन्सलिंग कार्य करती है। यह कॉउंसिल WTO का एक महत्वपूर्ण अंग है। यह मंत्रीस्तरीय सम्मेलन की देख रेख में कार्य करती है। यह कॉउंसिल विवाद निपटारा समिति तथा सदस्य देशों की व्यापारिक नीतियों के पुनरावलोकन का कार्य भी करती है। जनरल काउन्सलिंग के नीचे बहुत सी कॉउंसिलें समूह कार्य करते है। ये कॉउंसिलें इस प्रकार है - उत्पाद व्यापार सम्बन्धी कॉउंसिल, ट्रिप्स सम्बन्धी कॉउंसिल, सेवाओं में व्यापार की कॉउंसिल, ट्रिमस सम्बन्धी कॉउंसिल, व्यापार सौदा समितियां व अन्य कार्यकारी समूह।

Post a Comment