व्यायाम रोज करने से जुड़ी कुछ जरूरी जानकारियां


हेलो दोस्तों। 

आज के पोस्ट में हम व्यायाम के बारे में बात करेंगे।


सबसे पहले हम जानेंगे कि व्यायाम होता क्या है:-

व्यायाम :- व्यायाम यानी exercise उसे कहा जाता जब हम रोज सुबह या शाम के समय या तो पार्क में जाकर अपने शरीर को चुस्त और तन्दरुस्त रखने के लिए करते है या फिर जिम में जाकर करते है। तो इसे व्यायाम ही कहा जाता है। 



व्यायाम आखिर रोज क्यो करना चाहिए ?

वैसे तो रोज व्यायाम करने के इतने अधिक फायदे होते है की कोई भी गिनवा नही सकता। परन्तु मुख्य मुख्य फायदों के बारे में आज बात करते है :




Importance of Exercise
व्यायाम रोज करने से जुड़ी कुछ जरूरी जानकारियां




1. जो व्यक्ति रोज व्यायाम करता है उसका शरीर एकदम चुस्त रहता है।


2. प्रतिदिन व्यायाम करने से ही हम पूरे दिन खुद को एकदम फुर्तीला महसूस करते हैं।


3. रोज व्यायाम करने के कारण हमारा शरीर स्वस्थ हो जाता है और रोगमुक्त रहता है। 


4. जिस व्यक्ति के शरीर मे कुछ न कुछ बीमारी उतपन्न होती रहती है आगर वह व्यक्ति रोज व्यायाम करने की तरफ ध्यान दे दे तो उस व्यक्ति को कभी बीमारी नही होगी।


5. जिन व्यक्तियों का शरीर कमजोर रहता है अक्सर उन्ही व्यक्तियों के अंदर ही ज्यादा बीमारी के लक्षण ओआये जाते है जिसके कारण वह बीमार रहते है। अगर वह व्यक्ति रोज व्यायाम करना शुरू कर दे तो एक स्वस्थ व्यक्ति बन सकता है। 


6. जो व्यक्ति एवज व्यायाम करता है उसका मानसिक संतुलन भी बिल्कुल सही रहता है। 


7. रोज व्यायाम करने से हमारी आंखों की रोशनी भी तेज होती है।
 

8. जिन व्यक्तियों का शरीर दिखने में बिल्कुल भी मोटापा नही होता उन व्यक्ति की सेहत का राज भी रोज व्यायाम करना होता है। 


9. जिन व्यक्तियों के अंदर अपने आप को एक फिट व्यक्ति बनाने की भावना जाग जाती है तो फिर वह रोज व्यायाम करना शुरू कर देते हैं। और अपने आप को मनचाहा बना लेते है। 


10. रोज व्यायाम करने वाले व्यक्तियों का शरीर दिखने में भी दूसरे व्यक्तियों से अलग दिखता है उसके शरीर की बनावट अलग हो जाती है। जिसके कारण उनके अंदर एक पोसिटीवेनेस आती है। 


11. ऐसे व्यक्ति जो रोज व्यायाम करते है उनके अंदर से नकारात्मक सोच निकल जाती है और सकारात्मक सोच के साथ अपना जीवन व्यतीत करते हैं।


12. अगर जो व्यक्ति रोज व्यायाम करना शुरू कर देता है तो फिर उसको रोज अच्छी नींद आती है। यह भी स्वस्थ रहने का बहुत ही बढ़िया तरीका है। 


13. रोज व्यायाम करने वाले व्यक्तियों का ब्लड प्रेशर हमेशा नॉर्मल रहता है। इसका भी हमारे जीवन मे बहुत लाभ होता है। 


14. रोज व्यायाम करने से हमारे शरीर की हड्डियां मजबूत बनती है जिसके कारण अगर कोई व्यक्ति थोड़ा बहुत कभी गिर भी जाता है तो उसको ज्यादा चोट नही आयेगी क्योकि उस व्यक्ति के शरीर की हड्डियां मजबूत होती है। 


15. जो व्यक्ति रोज व्यायाम करने लग जाता है उसके अंदर एक सकारात्मक ऊर्जा का विकास होता है और फिर अगर वह किसी दिन व्यायाम नही कर पाता तो उसका मन किसी और कार्य की तरफ नही लगता है। 


16. रोज व्यायाम करने से हमारे शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता भी बढ़ती है जिसके कारण हमारा शरीर छोटी मोटी बीमारियों से खुद ही निपट लेता है और हमको बिल्कुल स्वस्थ रखता है। 


निष्कर्ष : निष्कर्ष के रूप में मैं इतना ही कहना चाहूंगा दोस्तों की हम सबको व्यायाम रोज जरूर करना चाहिए क्योंकि अगर हम रोज व्यायाम करेंगे तो हमारा शरीर स्वस्थ रहेगा और हमारा शरीर चुस्त और तन्दरुस्त रहेगा।

Post a Comment